हादसा ! निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा

बस्ती (उत्तर प्रदेश),11 अगस्त 2018। आज शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर पुल के गिरने से चार लोग जख्मी हो गये। घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं दो लोगों के मलवे में दबे होने की जानकारी पर प्रशासन की ओर से रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया गया है कि यह घटना उस समय हुई जब एक ओवरलोड ट्रक फ्लाईओवर से जा टकराया। ओवर ब्रिज के अचानक गिरने से अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर बचाव एवं राहत दल तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जूट गये। ओवरब्रिज के नीचे से एक बच्चे व एक घायल व्यक्ति को बाहर निकला गया है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से करोड़ों की लागत से बन रहे इस पुल का आधा से अधिक कार्य पूरा हो चुका था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र इस ऑपरेशन को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि गमनागमन बाधित न हो।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply