हत्या कर कैशवैन से बीस लाख की लूट

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),30 जुलाई 2018। हौसलाबुलन्द बाइक सवार लूटेरे आज दिनदहाड़े गोलीबारी करते हुए राजभवन के समीप एक्सिस बैंक में धनराशि जमा कराने पहुंची सिक्योरिटी इंडिया प्रा.लि. के वैन से 20 लाख रुपये लूटकर चम्पत हो गये। हत्यारों की गोली से कस्टोडियन उमेश चन्द्र शर्मा 28 वर्ष की मौत हो गयी और गार्ड इन्द्रमोहन सिंह 50वर्ष को घायलावस्था में इलाज हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि हजरतगंज कोतवाली के वीवीआईपी क्षेत्र में राजभवन के समीप एक्सिस बैंक के पास कैश वैन खड़ी थी और उससे रुपयों से भरा बैग लेकर वे बैंक मे जा रहे थे,तभी बाइक सवार लूटेरों ने कैश वैन के ड्राइवर और गार्ड को लक्ष्य कर फायर झोंक कर 20 लाख रुपये लूटकर भाग निकले। अचानक घटी इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी।घटना की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और अपराधियों की धर पकड़ में जूट गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महानिदेशक सहित उच्चाधिकारी ,एसएसपी कलानिधि नैथानी व अन्य अधिकारीगण मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ले मातहदोंं को हत्यारों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये। घटना को लेकर लोगों में तीव्र रोष व्याप्त है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply