वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),28 जुलाई 2018 ।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धर पकड़ में लगी संयुक्त पुलिस टीम ने मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ब्रह्म बाबा मंदिर परसा, मोहम्मदाबाद से एक शातिर अपराधी को मय असलहा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया कर्मियों से रूबरू पुलिस अधीक्षक सोमन वर्मा ने उसे मीडिया के समक्ष पेश कराते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सुधांशु राय उर्फ आदित्य राय पुत्र शिव शंकर राय मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रघुबरगंज बिशुनपुर परसा का निवासी है। यह अपने साथियों संग मिलकर क्षेत्र में रंगदारी करता है । इसके उपर व्यापारियों से रंगदारी मांगने व हत्या का प्रयास करने के सात अपराधिक मामले मोहम्मदाबाद व बड़ेसर थाने में दर्ज हैं।इसके तीन साथी अभी फरार हैं। इसने क्षेत्र के एक सर्राफा कारोबारी से पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने और न मिलने पर उसकी गोली मारकर हत्या का प्रयास किया था । दौराने गिरफ्तारी पुलिस ने इसके पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस भी बरामद किया। गिरफ्तारी टीम में मोहम्मदाबाद कोतवाली इंसपेक्टर अभयराज मिश्र, बड़ेसर थानाध्यक्ष रामविराज सिंह, उप निरीक्षक द्वय रामप्रकाश तिवारी, योगेंद्र कुमार पाल व आरक्षी राजकुमार यादव, संदीप गौंड़, अवधेश सिंह राणा, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।


रिपोर्ट – रामजन्म कुशवाहा

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply