पोस्टमार्टम के बाद माफिया डॉन का शव परिजनों के हवाले, साजिश के तहद हुई है पति की हत्या – सीमा सिंह

जौनपुर (उत्तर प्रदेश),09 जुलाई 2018। माफिया डान मुन्ना बजरंगी के शव को पोस्टमार्टम बागपत में होने के बाद उनका शव लखनऊ होते हुए जौनपुर पैतृक गांव मडि़यांहु तहसील के पुरादयालपुर में लाया जा रहा है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि मुन्ना बजरंगी का शव उनके पैतृक गांव आने के बाद रिश्तेदारों से राय-मशवरा के बाद यह निर्णय लिया जायेगा कि उनका दाह-संस्कार कहा होगा। सूत्रों के अनुसार उनका शव लखनऊ स्थित विकास नगर सेक्टार-11 आवास पर भी ले जाने का संभावना है।
इससे पूर्व मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पत्रकारों को बताया कि एक साजिश के तहत हमारे पति की हत्या करायी गयी है उनकी हत्या माफिया धनंजय सिंह ने कुछ सफेद पोश नेताओं व प्रशासन की मिली भगत से हुई है। वे लोग नही चाहते थे कि मेरे पति राजनीति में आयें।उन्होंने इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply