निर्विरोध ! जिला सहकारी बैक के सभापति बने भाजपा के सरोजेश कुमार सिंह

गाजीपुर( उत्तर प्रदेश), 11 मई 2018। स्थानीय जिला सहकारी बैक के सभापति पद पर डेढ़ दशक बाद आज भारतीय जनता पार्टी को कामयाबी मिली है। गत कई माह से सहकारिता चुनाव की चल रही प्रक्रिया मेंं जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति के सभापति पद पर भारतीय जनता पार्टी के सरोजेश कुमार सिंह एडवोकेट तथा उपसभापति पद पर अच्छे लाल गुप्ता का चयन निर्विरोध हुआ है। इसी प्रकार यूपीसीबी लखनऊ के प्रतिनिधि पद पर विरेंद्र सिंह,यूपीसीबी(वृत्तिक)लखनऊ हेतु सत्यप्रकाश, यूपीसीबी(महिला) लखनऊ हेतु श्रीमती पूनम सिंह, पीसीएफ लखनऊ के लिए सच्चिदानन्द सिंह, सीडब्ल्यूसी लखनऊ के लिए राधेश्याम सिंह, लैक्फेड लखनऊ हेतु रामबहादुर, पीसीयू लखनऊ हेतु श्रीकृष्ण, यूपीएसएस लखनऊ हेतु हरिकेश तथा सहकारी गन्ना क्रय विक्रय एवं प्रक्रियात्मक समिति लि देवकली के पद पर विनोद राय को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि आज हुए जिला सहकारी बैंक के चुनाव मे सभी पदो पर मात्र एक एक नामांकन प्रपत्र दाखिल होने से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है।
ज्ञातव्य है कि बैंक के प्रबंध समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया कल शाम तक पूर्ण होने के बाद आज निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार गुप्ता (उपजिलाधिकारी) व नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (जिला पिछडा़ वर्ग,दिव्यांग कल्याण अधिकारी) के देख रेख मे सभापति सहित विभिन्न पदों के चुनाव प्रक्रिया की कार्यवाही पूर्ण हुई।निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंप कर शुभकामना व्यक्त की गयी। इस अवसर पर
नवनिर्वाचित सभापति सरोजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विकासवादी नीतियों को विस्तार देते हुए जिला सहकारी बैंक के उन्नति व लाभ के लिए समर्पित व संकल्पित होकर कार्य करुंगा। उपसभापति अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि बैंक और किसानों के बीच सामंजस्य को मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर
भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह , विधायक डा संगीता बलवंत,उदय प्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय,जितेन्द्र नाथ पांडेय, ओमप्रकाश राय,रामनरेश कुशवाहा,राजकुमार त्रिपाठी, विजय शंकर राय, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह,अमरेश गुप्ता,मनोज बिंद,जगदीश सिंह,वीभा पाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा , कार्तिक गुप्ता, विनोद गुप्ता, काशीनाथ तिवारी,रमेश यादव सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – अरुण कुमार श्रीवास्तव


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply