कामयाबी ! जेल से फरार इनामियां अपराधी असलहे संग गिरफ्तार

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),11 मई 2018। शुक्रवार की सुबह कासिमाबाद थाना पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। उन्होंने बारह हजार के इनामियां वांछित शातिर अपराधी मो. शाहरुख उर्फ इब्राहिम को मय असलहा पकड़ने में सफलता पायी है।
उक्त आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सिटी प्रदीप कुमार ने आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज प्रातः करीब सवा चार बजे थानाध्यक्ष हिमेन्द्र सिंह ने मय हमराहियों इसे डाहीं पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आया अपराधी मो. शाहरुख उर्फ इब्राहिम पुत्र सर्फुद्दीन चंदौली जिले के अलीनगर थाने के सराय का निवासी है जो अपनी पहचान छुपा कर वर्तमान में वाराणसी जिले के जैतपुरा थाने के सरैया में रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उसे मीडिया के समक्ष पेश करते हुए उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अत्यंत शातिर किस्म का वांछित अपराधी है जो 2015 में जिला जेल के प्रांगण में घास छिलते समय फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस पर 12 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके उपर बहरियाबाद तथा कोतवाली सदर में कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीममें थानाध्यक्ष हिमेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक संदीप दूवे, मुख्य आरक्षी बासुदेव मिश्रा तथा आरक्षी विरेन्द्र कुमार, सुशील कुमार व विकास सिंह आदि शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply