तेज रफ्तार ट्रक ने अलसुबह वृद्ध को रौंदा

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 10 मई 2018 । दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर पेट्रोल पंप के पास आज गुरूवार की प्रातः ट्रक से कुचलकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि शंकरपुर निवासी रामनाथ यादव 59 वर्ष की सुबह शौच के लिए गये थे। वहां से वापस लौटते समय जव वे सड़क वापस पार कर रहे थे। सड़क पार करते समय गाजीपुर की तरफ से आजमगढ जा रहे बालू लदे ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गये और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी। मौके की नजाकत समझ ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। और जलालाबाद के पास ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने भागे ट्रक को जलालाबाद के पास से अपनी गिरफ्त में ले लिया। क्रुद्ध ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया ।करीब एक घंटे बाद एसओ दुल्लहपुर राजू कुमार ने मौके पर पहुंच किसी तरह जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply