फायरिंग !  हिस्ट्रीशीटर ने पैरवी का आरोप लगा युवक को मारी गोली

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 10 मई 2018। भांंवरकोल थाना क्षेत्र के सुखडेहरा निवासी एक युवक को हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने रात करीब नौ बजे उस समय गोली मारकर घायल कर दिया ,जब वह अपने पिता की दवा लेकर घर वापस आ रहा था। अपराधियों की गोली से घायल सूरज 23 वर्ष को यूपी100 टीम घायलावस्था में सीएचसी मुहम्मदाबाद ले आई। गोली सूरज के दाहिने हाथ के कुहनी के पास लगी है। परिजनों के अनुसार सूरज भांवरकोल से अपने पिता के लिए दवा खरीदकर घर आ रहा था तभी हमलावरों ने उसे रोककर धमकाया और फिर गोली मार फरार हो गये।दी। गोउल्लेखनीय है कि करीब एक वर्ष पहले इस पहले गांव के नागेंद्र यादव नागा की हत्या उसके नलकूप पर हुई थी। हत्या के बाद हत्यारों ने उसके शव को सोनाड़ी गांव के नजदीक नदी किनारे दबा दिये थे। उस घटना में पुलिस ने गांव के नागा यादव के तीन साथियों को जेल भेजा था जिसमें दो सगे भाई भी थे। अभी कुछ माह पूर्व ही वह जमानत पर छूटे हैं। बताया गया कि उस रात सूरज को उन्हीं अभियुक्तों में एक ने रोका और नागा की हत्या के मामले में पैरवी करने पर रोष व्यक्त किया और उसके जबाब देने से पहले ही उसे गोली मार दी। पुलिस कप्तान ने कहा कि हमलावर दबाव बनाकर पुराने मुकदमें को कमजोर करना चाहते हैं ।उन्होंने कहा कि अपराधी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply