नहीं रहे सहजानंद पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. शशिकांत राय
गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द सरस्वती पीजी कालेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. शशिकांत राय
का 6 अगस्त की रात लखनऊ में निधन हो गया।
बताया गया कि 30 जुलाई की शाम लखनऊ में एक समान्य से लगने वाले एक्सीडेंट में उनके सिर में चोट लगी थी जो उनके लिए घातक हो गयी। उन्हें मैक्स अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया और वे वेंटीलेटर पर थे।
डॉ. राय के दुःखद मृत्यु का समाचार मिलते ही संपूर्ण महाविद्यालय परिवार शोकग्रस्त हो गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव/प्रबंधक कुणाल शर्मा तथा प्राचार्य प्रो. वी. के. राय ने डॉ. राय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से महाविद्यालय की अपूरणीय क्षति हुई है। जिले के बुद्धिजीवियों, महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्राध्यापकों व शुभ चिंतकों ने शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि मृतात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति व सामर्थ्य प्रदान करें।
Views: 19










