शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कुख्यात एवं शातिर अपराधी मुख्तार खान को नन्दगंज ताना पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय जिंदा व खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त पर जनपद के विभिन्न थानों मे गौतस्करी, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व दहेज हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।


      बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष नन्दगंज अतुल कुमार मिश्र एवं उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार यादव मय टीम द्वारा क्षेत्र के रेवसा कट से धामूपुर धरवां जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर कुख्यात एवं शातिर अपराधी मुख्तार खान पुत्र भोलू खान निवासी नोनहरा जनपद को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर भागने की कोशिश में पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिरफ्तार कर लिया गया। उसे हिरासत में लेकर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। 

          गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना नंदगंज पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 23


Leave a Reply