डीएमव एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण 

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार के चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण कर कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की गयी।      


           जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली गयी। इसके बाद जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच कर, सभी बैरको का भी निरीक्षण किया गया। बैरकों में बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी के दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली गयी। 

          जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाये। इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाये।

Views: 22

Advertisements

Leave a Reply