जिले में सर्वोच्च अंक मिलने पर वैष्णवी सम्मानित
गाजीपुर। सीबीएसई की हाई स्कूल परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय गाज़ीपुर की छात्रा वैष्णवी सिंह को ”वेलफेयर क्लब” के वार्षिक समारोह “वेलफेयर उत्सव” में सम्मानित किया गया।
जवाहर नवोदय विद्यालय गाज़ीपुर की छात्रा वैष्णवी सिंह पुत्री आशीष कुमार सिंह निवासी युसुफपुर मनिहारी ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 99 फिसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उनकी इस सफलता पर साहित्य चेतना समाज के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर सहित विभिन्न संस्थाओं के बुद्धिजीवियों ने वैष्णवी सिंह को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Views: 21
Advertisements









