वैभवी सिंह का राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन 

मऊ। मात्र 11 साल के उम्र में 40 साल की कैटेगरी में कांटा में गोल्ड मेडल हासिल कर वैभवी सिंह ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए राज्य स्तरीय चयन समिति ने उन्हें राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चयन किया है। अब वे चयनित होकर नेशनल खेल का हिस्सा बनेंगी।


       कोच अंबिका भारद्वाज ने बताया कि लगभग तीन साल से वह सागरपुर ब्रह्मस्थान मंदिर के पास अकादमी में कराटे  का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी मेहनत और समर्पण की वजह से राष्ट्रीय खेल के लिए उसका चयन हुआ है, यह बहुत ही खुशी और सम्मान की बात है हम सब उनके भविष्य की कामना करते हैं।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply