साइबर ठगों से पुलिस ने वापस कराये पीड़ितों का धन
गाजीपुर। अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो पीड़ितों की धनराशि वापस कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
थाना जंगीपुर साइबर सेल के प्रयास से शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्रॉड की गयी 63,998 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। आवेदक प्रमोद कुमार कश्यप पुत्र मुंद्रिका राम निवासी ग्राम बघोल थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया गया। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं.1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जंगीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक प्रमोद कुमार कश्यप के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी 63,998 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जंगीपुर शिवमणि त्रिपाठी और आरक्षी आलोक कुमार मौर्य थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
इसी क्रम में थाना रामपुर मांझा की साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित पीडिता के बीस हजार रुपए सफलतापूर्वक बरामद कराया गया। बताया गया कि आवेदिका के बैंक खाते से कुल 1,15,274 रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ था। उसके सम्बन्ध में थाना रामपुर मांझा पर शिकायत की गई थी, जिसमें थाना रामपुर मांझा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 50,014 रुपए तत्काल होल्ड करवाया गया था। इस प्रकरण म रामपुर मांझा थाने की साइबर टीम के उपनिरीक्षक मोती लाल व महिला आरक्षी राधा बिन्द द्वारा एनसीआरपी पोर्टल द्वारा प्राप्त शिकायत पर बीस हजार रुपये को वापस कराया गया।
Views: 11









