गोवध निवारण अधिनियम का आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर। गोवध निवारण अधिनियम के वांछित अभियुक्त को सादात थाना पुलिस ने मंगलवार को सादात रेलवे स्टेशन के उत्तरी आउटर के निकट बैरियर के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त अशरफ अली पुत्र सलामुल्ला, वार्ड संख्या 4, गुरुसेवक नगर, कस्बा जंगीपुर का निवासी है। पुलिस द्वारा बताया गया कि गत 8 अप्रैल को पिकअप में क्रूरता पूर्वक 11 पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गोवंश को बरामद कर एक गो तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि वाहन चालक सहित अन्य अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। सूत्रों से पता चला था कि गौ तस्करी में प्रयुक्त वाहन चालक अशरफ अली ही था। थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गयी है।
Views: 15








