अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सैदपुर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के दर्ज मुकदमें के अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल .32 बोर मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया।
बताया गया कि गत दिनों ग्राम पियरी के पास हाईवे पर हुई फायरिंग की घटना के सम्बन्ध में थाना सैदपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर अभियुक्त की पहचान की। प्रकाश में आये अभियुक्त रोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी आनापुर सरैया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर की गिरफ़्तारी दिनांक 13.04.2026 को उसके घर के पास से की गई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया तो अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। घटना में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी कराने हेतु गये अभियुक्त ने वहां से अचानक पिस्टल से पुलिस पर फायर कर भागते का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ किए गये फायरिंग मे अभियुक्त के बांये पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार शातिर अपराधी पर 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह, उपनिरीक्षक विद्याधर तिवारी मय हमराह थाना कोतवाली सैदपुर गाज़ीपुर शामिल रहे।
Views: 44








