मृत आरक्षी को दी गयी श्रद्धांजलि 

गाजीपुर। पुलिस लाइन में शहीद स्मृति स्थल पर पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा मृतक आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गयी।


      उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली सदर में तैनात आरक्षी रमन सिंह पुत्र श्री राम नारायण सिंह निवासी गोरखपुर गत  06/07 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि को थाना बिरनों क्षेत्रांतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 09 अप्रैल को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में उनकी मृत्यु हो गई। उक्त आरक्षी का शव शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन गाजीपुर लाया गया। वहां पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास गोरखपुर भेजा गया ।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply