टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की चर्चित अभिनेत्री नीलू वाघेला ने कार्यक्रम में बांधी शमां
कलाकारों की मौजूदगी में भाभो ने ब्यूटीशियन अर्चना यादव को पदक से नवाजा
सुल्तानपुर। हेयर स्टाइल एवं ब्यूटीशियन आर्टिस्ट अवॉर्ड फंक्शन में सौंदर्य और फैशन जगत से जुड़े कलाकारों का भव्य सम्मान एक होटल में आयोजित समारोह में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजस्थान सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री व टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ की किरदार भाभो नीलू वाघेला ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मॉडल-एक्ट्रेस व अंतरराष्ट्रीय हेयर आर्टिस्ट नसीम सलमानी भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव की ब्यूटीशियन अर्चना यादव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। लोकप्रिय टीवी शो दीया और बाती हम में भाभो के किरदार से घर-घर में पहचान बना चुकी नीलू वाघेला ने मंच पर अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। शो के चर्चित गाने पर उनके नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन से ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट और हेयर आर्टिस्ट को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच और नई पहचान मिलती है। उन्होंने अतिथियों को उनके सहयोग हेतु आभार ज्ञापित किया।
Views: 65








