स्कूल चलो अभियान’ को बीएसए ने दिखाई झंडी

‘गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर शिक्षा क्षेत्र सादात में बुधवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। 


         ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत निकली ‘स्कूल चलो रैली’ का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराना और उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर डॉ. उपासना रानी वर्मा ने 11 बच्चों का नवीन नामांकन करते हुए नव प्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तक, कॉपी, पेंसिल और चॉकलेट वितरित किया। वहीं स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। 

       कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा और विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सादात सीताराम यादव और खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर उदय चंद राय को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राम उग्रह यादव, संतोष कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, राजेश यादव, संजय कश्यप सहित अनेकों अध्यापक और गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिंह तथा आभार ज्ञापन सूर्य प्रताप सिंह ने किया।

Views: 13

Advertisements

Leave a Reply