जिले में दौड़ी पुलिसिया तबादला एक्सप्रेस – कई थाना क्षेत्रों के बदले गये प्रभारी 

गाजीपुर। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने विभाग में बड़े स्तर पर निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस स्थानांतरण कै तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है जिसमें कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


         जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक सादात को स्थानांतरित कर थाना भुड़कुड़ा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं आईजीआरएस सेल, शिकायत प्रकोष्ठ एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ में कार्यरत निरीक्षक पन्ने लाल यादव को सादात थाना का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा श्याम जी यादव को स्थानांतरित कर आईजीआरएस सेल, शिकायत प्रकोष्ठ एवं विशेष जांच प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप को प्रभारी सैदपुर से स्थानांतरित कर मुहम्मदाबाद थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजेश कुमार को प्रभारी मुहम्मदाबाद से हटाकर सैदपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

        उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक संतोष कुमार पाठक थानाध्यक्ष नोनहरा को स्थानांतरित कर करण्डा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जो चुनाव सेल में तैनात थे, उन्हें रामपुर मांझा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक विवेक कुमार तिवारी थानाध्यक्ष रामपुर मांझा को नोनहरा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता थानाध्यक्ष करण्डा को स्थानांतरित कर प्रॉपर्टी सीजर प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन को कोतवाली सदर से स्थानांतरित कर बहरियाबाद थाना भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव को जिला जेल चौकी (कोतवाली सदर) से स्थानांतरित कर शादियाबाद थाने में नई नियुक्ति दी गई है।

Views: 131

Advertisements

Leave a Reply