टीईटी अनिवार्यता के विरोध में अध्यापकों का प्रदर्शन 

गाजीपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को सादात क्षेत्र के मखदुमपुर में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर शिक्षकों ने सरकार से टीईटी की अनिवार्यता से छूट की मांग की। जिलाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों ने टीईटी अनिवार्यता वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। संजय कुमार कश्यप ने टीईटी की अनिवार्यता को अव्यवहारिक बताते हुए इसे ‘काला कानून’ की संज्ञा दी। यूटा संगठन ने शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। संगठन ने अध्यापकों को आश्वस्त किया कि यूटा उनकी लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय तक लड़ेगा। विरोध प्रदर्शन में आलोक यादव, डॉ. रामशंकर सिंह, मैना सिंह सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन आशीष कुमार पांडेय ने किया।


Views: 28

Advertisements

Leave a Reply