घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अब ह्वाट्सएप से भी

गाजीपुर। घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति जिले में सुचारू रूप से चल रही है। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि 22 मार्च को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डर की संख्या 27805 रही। वहीं 21 मार्च को को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं० 9817 और बिकी किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की संख्या 8881 रही।


          गैस बुकिंग में आ रही परेशानियों के दृष्टिगत ऑयल कम्पनियों द्वारा आनलाईन बुकिंग विकल्पों के साथ व्हाट्सएप्प बुकिंग का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इंडेन कंपनी के ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नं. से आईओसी कपंनी के व्हाट्सएप्प नं. 7588888824 पर रिफिल लिखकर व एचपी गैस के ग्राहक व्हाट्सएप्प नं. 9222201122 पर बुक लिखकर एवं भारत गैस के ग्राहक व्हाट्सएप्प नं. 1800224344 पर हाय लिखकर अपने घरेलू गैस सिलेण्डर की रीफिल बुक कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राहकों को 45 दिन एवं नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन बाद पुनः घरेलू गैस सिलेण्डर की रीफिल बुक करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त ईण्डेन के ग्राहक कपंनी द्वारा जारी किये गये दो नये मोबाईल नम्बरों 8927225667 एवं 8391990070 पर भी बुकिंग कर सकते हैं।

            जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि  घरेलू गैस की कालाबाजारी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घरेलू गैस के उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत के लिय ऑयल कपंनियों के टोल फ्री नं. 1800-2333-555 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी के साथ जनपद स्तरीय आपदा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं. 0548-2224041 एवं ईण्डेन के ग्राहक विकय अधिकारी के मो.नं. 7985623451, एचपी गैस के ग्राहक विकय अधिकारी के मो.नं

 8882376414, भारत गैस के ग्राहक विकय अधिकारी के मो.नं. 9334431461 पर भी अपनी शिकायत / सुझाव दे सकते हैं। प्राप्त सभी शिकायतों / सुझावों का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जा रहा है।

Views: 97

Advertisements

Leave a Reply