मशहूर शायर निसार अहमद का निधन 

विलादते बादे अजान, शहादते बादे नमाज, बस इतनी देर का झगड़ा है


जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यद अलीपुर निवासी मशहूर शायर निसार अहमद का रविवार की सुबह जफराबाद स्थित उनके आवास पर अलसुबह निधन हो गया        

         उनकी इंतकाल की खबर सुनते ही लोगो में शोक की लहर दौड़ पड़ी, उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल तथा समाजसेवी शिवम बरनवाल ने बताया कि जफराबाद से एक मशहूर हस्ती और इल्म का खात्मा हो गया। लोग उनके चर्चित शेर का बखान करते रहे कि “विलादते बादे अजान,

शहादते बादे नमाज, बस इतनी देर का झगड़ा है, और तमाम लोग उनकी लिखी हुई किताबों पर चर्चा भी करते रहे। उनके घर श्रद्धांजलि देने वालों में डॉक्टर हैदर रजा आब्दी, कलामुद्दीन अंसारी,  जफराबाद के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉक्टर सरफराज आदि लोग रहे। 

Views: 17

Advertisements

Leave a Reply