लूटेरी तीन महिलाओं को पुलिस ने दबोचा
बलिया। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिकन्दरपुर थाना पुलिस ने अंतर्गत सिकन्दरपुर बाज़ार में छीना झपटी करने वाली घटना में शामिल तीन वांछित महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर सिकंदरपुर चौराहे के समीप मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों महिलाओं को रोककर गहनता से पूछताछ की। महिलाओं की पहचान रेखा पत्नी विशाल, अर्चना पत्नी मुकेश नोना निवासी ग्राम कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर तथा जूली पत्नी अशोक निवासी ग्राम जयराम कौडिया थाना सलेमपुर जनपद देवरिया बताया। पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर घूम-घूमकर सवारी वाहनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सोने की चेन व अन्य सामान छीनने व चोरी करने का काम करती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले गड़वार क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उनकी एक साथी पूजा पकड़ी गई थी। उसके बाद वे लोग इस क्षेत्र में आकर घटनाओं को अंजाम दे रही थीं।
पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाएं थाना सिकंदरपुर में पंजीकृत मुकदमें में वांछित थीं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नियमानुसार हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव और महिला कांस्टेबल प्रीति यादव शामिल रहीं।
Views: 60








