वार्षिक पुस्तक ‘‘नवनिर्माण के 09 वर्ष‘‘ का विमोचन सम्पन्न 

प्रदेश सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं की दी गई जानकारी


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नव निर्माण के नौ वर्ष ‘‘पूर्ण होने के अवसर पर आडिटोरियम सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय,मण्डलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य तथा अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों एवं लभार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

           इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन सभागार लखनऊ से उ.प्र. में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 09 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक का ‘‘नवनिर्माण के 09 वर्ष‘‘ का विमोचन किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आडिटोरियम सभागार में देखा व सुना गया।

परिसर मे लगायी गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन मण्लायुक्त वाराणसी एस राज लिंगम ने किया।  आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगे रहे।

      इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष भाजपा, एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निपुण आकणन परिक्षण में अच्छे कार्य करने पर जनपद के 09 अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आईसीडीएस विभाग से दो, प्रोबेशन विभाग से तीन लोगो को अच्छे कार्य करने  पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना में पांच लाभार्थीयों को चाभी का वितरण किया गया, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत तीन लोगो को पॅाच- पॉच लाख का डेमो चेक तथा ओ डी ओ पी योजनान्तर्गत एक व्यक्ति को 25 लाख का डेमो चेक का वितरण किया गया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है।

    मुख्य विकास अधिकारी  ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस नौ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 18 से  26 मार्च तक किया जायेगा।  जिसमें प्रतिदिन लोकमंच, आडिटोरियम सभागार में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है

      आभार ज्ञापन जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज ने किया। इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव,  जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला पर्यटन अधिकारी राम कुमार मौर्य, प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार बंधु, विभिन्न विभागों अधिकारी/कर्मचारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।

Views: 22

Advertisements

Leave a Reply