ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

गाजीपुर। वाराणसी – भटनी रेलखंड पर सादात व माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 111/21 पर बुधवार को सवास निवासी पुदीना राजभर (62 वर्ष) की बकरी चलाते समय लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई।  हादसे की जानकारी पाकर मृतक की पत्नी सुभावती देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची सादात थाना पुलिस ने घटनास्थल को सैदपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बताया। सैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply