शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिखेरी छटा 

बच्चों के बौद्धिक विकास के कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सराहा गया क्लब परिवार 


गाजीपुर। विद्यालयी छात्र छात्राओं की शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने एवं उन्हें मंच प्रदान कर उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने में लगी संस्था वेलफेयर क्लब की 29वीं शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता भव्यता के साथ सम्पन्न हुई।

      नगर के लंका मैदान स्थित सुसज्जित हॉल में समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि जिला प्रोवेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी पारस नाथ यादव तथा क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 

       अतिथियों ने क्लब द्वारा जनपद में इतने बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता करा कर बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को सम्मान देने हेतु क्लब परिवार के प्रयास की सराहना की। अतिथियों ने उम्मीद जताई कि ये बच्चे क्लब के माध्यम से प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा को मुकाम दे सकेंगे।  नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से एक प्रस्तुति देकर हम सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों में हम सदैव एक सहयोगी के रूप में बने रहेंगे।

इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत, सचिव रामनाथ कुशवाहा तथा संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। क्लब पर्यावरण प्रभारी प्रतीक यादव ने निर्णायक मंडल सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल सदस्यों में  वाराणसी से ऋषभ यादव, पियूष किशन तथा गाजीपुर की प्रिंसेस बकस्टार मानसी वर्मा शामिल रहे। 

      प्रतियोगिता में जनपद तथा गैर जनपद से आये 187 प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी छंटा बिखेरी। एकल जूनियर में खुशी आबिदा फंक डांस क्लासेज प्रथम, आराध्या सिंह सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, मेंहल सहाय सेंट जॉन्स स्कूल, शिवानी वर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय, हरुप कौर आहूजा शिव डू डाँस तृतीय जबकि सलोनी यादव एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, प्राची तथा आर्यन पटेल शिव डू डाँस तथा प्रियांशु तिवारी द प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया। 

         इसी प्रकार एकल वरिष्ठ वर्ग में विक्की फ़्यूज़न फंक डांस क्लासेज तथा अदिति सिंह एड़ूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर संयुक्त रूप से प्रथम, एंजल चौरसिया रामदूत इंटरनेशनल स्कूल तथा ओम कुमार वाराणसी संयुक्त रूप से द्वितीय, पॉपिंग आरएस सिद्धार्थ इण्टर कालेज तृतीय स्थान पर रहे जबकि  शुभम रितेश शिव डू डाँस, संध्या कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, मीनाक्षी सिन्हा एड़ूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, निहारिका जवाहर नवोदय विद्यालय का चयन सांत्वना पुरस्कार के लिए किया गया।  युगल नृत्य में शिखा व सिमरन शिव डू डाँस प्रथम, शिवानी व खुशी फंक डांस क्लासेज द्वितीय तथा संजना व तन्नू जवाहर नवोदय विद्यालय तृतीय स्थान पर रहे। वहीं अन्वी व हरुप कौर आहूजा शिव डू डाँस, सौम्या व सुहानी एवरग्रीन पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।

        इसी प्रकार समूह नृत्य में स्ट्रेंजर गर्ल्स ग्रुप व कंतारा ग्रुप जवाहर नवोदय विद्यालय प्रथम, खुशी ग्रुप फंक डांस क्लासेज द्वितीय, सूरज बिंद ग्रुप गणेशा डांस ऐकेडमी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि अनुप्रिया ग्रुप सूरज इंटरनेशनल स्कूल लक्ष्मी ग्रुप सनराइज पब्लिक स्कूल तथा सुभी ग्रुप संत कबीर पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कारों के लिए चुना गया।

      प्रतियोगिता का सफल संपादन पीजी कालेज टेरी के छात्रों द्वारा किया गया जबकि तकनीकी संचालन सत्यदेव दूबे तथा अजय यादव ने तथा संचालन क्लब जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने किया। क्लब ऑडिटर डा. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी विजयी प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित होने वाले “29वें वेलफेयर उत्सव” में शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों के साथ ही साथ क्षेत्रीय गणमान्य जनों के साथ ही साथ क्लब परिवार के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 139


Leave a Reply