पंचांग व राशिफल – 23 फरवरी 2026
पंचांग व राशिफल – 23 फरवरी 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी
नक्षत्र भरणी
वार सोमवार
योग ब्रह्मा
सूर्योदय 06:25
सूर्यास्त 17:54
चन्द्रमा मेष
राहुकाल 08:09 – 09:35
अभिजीत मुहूर्त 12:04 – 12:50
आज का राशिफल ……………………
मेष
आज का दिन व्यापारियों के लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार में किसी सुखद समाचार पर महत्वपूर्ण निर्णय संभव है। बड़ों की सलाह आवश्यक रहेगी। घर से दूर नौकरी कर रहे लोगों को परिवार से मिलने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
वृषभ
आज सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आर्थिक मजबूती से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाओं में रुकावट से तनाव संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना आवश्यक होगा। प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त होगी। गलती के कारण आलोचना हो सकती है।सतर्क रहना हितकर होगा।
मिथुन
आज रोजगार संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है और नौकरी की तलाश समाप्त होने की संभावना है। आलस्य त्यागकर कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक होगा। संपत्ति में निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें।
कर्क
आज आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशान कर सकता है। समाधान की राह भी निकलेगी। कौशल और परिश्रम से बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में नया अवसर मिल सकता है। मानसिक तनाव से राहत मिलने के संकेत हैं।
सिंह
आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का विचार हो सकता हैं। अतिरिक्त कार्य शुरू करने का प्रयास सफल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलने से दबाव महसूस होगा। धैर्य और परिश्रम से कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे।
कन्या
आज दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। पारिवारिक मामलों में निर्णय सोच समझ कर लें। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठजनों व अनुभवी लोगों की राय लाभकारी होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। मित्रों के साथ समय बिताने या यात्रा की योजना बन सकती है। नए व्यवसाय की शुरुआत लाभदायक रहेगी।
तुला
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंगी। कोई भी कार्य पूरा करने के लिए उसके बारे में जानकारी प्राप्त करें। पारिवारिक खर्च बढ़ सकता है। बजट के अनुसार खर्च करना हितकारी होगा।पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। यात्रा के योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता होगी।
वृश्चिक
आज का दिन सकारात्मक परिणामदायक रहेगा। नए मित्र बनेंगे और कार्यक्षेत्र की चुनौतियां कम होंगी। विद्यार्थी एकाग्र होकर सफलता अर्जित करेंगे। व्यापार में अटका धन प्राप्त होने से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता का भाव रहेगा।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।परिवार से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध करने में सफल रहेंगे। कला और संगीत से जुड़े लोगों को प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक मतभेदों को स्वविवेक से सुलझाना उचित रहेगा।
मकर
कोई भी काम साझेदारी में करने से बचना हितकर होगा। आर्थिक स्थिति में आ रही रुकावटें कुछ समय तक बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। क्रोध से बचना होगा। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
कुंभ
आप को अपने व्यवहार में संयम रखना जरूरी है अन्यथा सहयोगियों का समर्थन नहीं मिलेगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्चों का प्रबंधन सहज होगा।
मीन
आज धन संबंधी मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है। आर्थिक निर्णय में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में किया गया कार्य परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।
Views: 159








