खाटू श्याम बाबा की भव्य भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु भक्त जन 

गाजीपुर। नगर पंचायत सादात के वार्ड संख्या छह स्थित शिव मंदिर परिसर में गुरुवार की शाम श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य भजन संध्या का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। विभिन्न प्रांतों और क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय जनों को भावविभोर कर दिया।


      कार्यक्रम में इंदौर से आए कलाकार ललित माली और आरती माली ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके साथ भोपाल के कलाकार सत्यम भट्ट ने भी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने ‘मेरा खाटू वाला श्याम’, ‘थारी मोरछड़ी लहराओ’ तथा ‘हारे का सहारा’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे।

       इस दौरान बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार और सजीव झांकी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। पूरे आयोजन में ‘जय श्री श्याम’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा और भक्त भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Views: 41

Advertisements

Leave a Reply