वाराणसी जोन पुलिस की 31वीं अन्तरजनपदीय प्रतियोगिता सम्पन्न
गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस की 31वीं अन्तरजनपदीय भारत्तोलन कलस्टर (महिला/पुरुष) वेटलिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता वर्ष-2026 का समापन गुरुवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में हुआ।
यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 17 फरवरी को पुलिस लाइन गाजीपुर के नव निर्मित इंडोर स्टेडियम में आरम्भ हुई थी, जिसका शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के 10 जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता कै वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग में जनपद गाजीपुर ने 105 अंक प्राप्त कर चलबैजन्ती प्राप्त किया और जनपद वाराणसी 35 अंक प्राप्त कर उप विजेता रही। पावर लिफ्टिंग पुरूष वर्ग में जनपद भदोही ने 130 अंक प्राप्त कर चल बैजंती प्राप्त किया तो जनपद मऊ 60 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही। वेट लिफ्टिंग महिला वर्ग में जनपद गाजीपुर ने 110 अंक प्राप्त कर चलबैजंती प्राप्त किया व 55 अंक प्राप्त कर जौनपुर उपविजेता रही। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में जनपद जौनपुर ने 60 अंक प्राप्त कर चल बैजंती प्राप्त किया व जनपद भदोही 50 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही।
योग पुरूष वर्ग में जनपद गाजीपुर टीम विजेता व जनपद सोनभद्र उपविजेता रही। योग महिला वर्ग में जनपद गाजीपुर की टीम विजेता व जनपद जौनपुर उप विजेता रही।
प्रतियोगिता के दौरान भार कैटेगरी में पुरूष वर्ग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 109 किग्रा से अधिक भार वर्ग वेटलिफ्टिंग में गाजीपुर के अजीत दूबे प्रथम व जौनपुर के संजय यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 109 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में सोनभद्र के अजय कुमार यादव प्रथम व गाजीपुर के राजेंद्र प्रसाद द्वितीय स्थान पर रहे। 102 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में चंदौली के रमेश यादव प्रथम व गाजीपुर के संजय चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे।
महिला वर्ग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के 77 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में गाजीपुर की आकांक्षा त्रिपाठ प्रथम व भदोही की चंद्रकला द्वितीय स्थान पर रहीं। 69 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में जौनपुर की आरती राजपूत प्रथम व गाजीपुर की अंजली द्वितीय स्थान पर रहीं। 63 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में जौनपुर की स्मिता देवी प्रथम व गाजीपुर की आरती द्वितीय स्थान पर रहीं।
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में आजमगढ़ के शुभम तिवारी ने 120 किग्रा से अधिक भार उठाकर पहले स्थान पर रहे। 120 किग्रा भार वर्ग पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भदोही के हरिवंश सिंह प्रथम स्थान पर रहे व मऊ के सच्चेलाल यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 105 किग्रा भार वर्ग पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मऊ के सतीश यादव प्रथम व भदोही के पुष्पेंद्र सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।
पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग में 76 किग्रा भार वर्ग पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जौनपुर की आरती राजपूत प्रथम स्थान पर रहीं। 69 किग्रा भार वर्ग प्रतियोगिता में भदोही की चंद्रकला प्रथम व गाजीपुर की आकांक्षा त्रिपाठी दूसरे रहीं।
महिलाओं की योग ग्रुप प्रतियोगिता में गाजीपुर की राधा यादवस, प्रिया सिंह व आकांक्षा बौद्ध प्रथम व जौनपुर की स्मिता देवी, राखी व आरती द्वितीय स्थान पर रहीं। गाजीपुर की राधा यादव सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी रहीं।
पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा ने प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाडियों के खेल की प्रशंसा करते हुए सभी टीमों को आशीर्वचन दिये। समापन सेरोमनी में सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया मार्च पास्ट के बाद वाराणसी जोन की 31वीं अन्तर्जनपदीय भारत्तोलन कलस्टर (महिला/पुरुष) वेटलिफ्टिंग, पॉवर लिफ्टिंग व योग प्रतियोगिता वर्ष-2026 का समापन की घोषणा की गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ,प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
Views: 24









