बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी मेधा के बल पर प्रतियोगिता में स्थान बनाया। बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता अन्तर्गत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में परिणाम रविवार को घोषित किया गया। प्रधान कार्यालय पीरनगर पर परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में स्वाति कुशवाहा एस एस पब्लिक स्कूल नेवादा तथा हरिओम रेनबो मॉडर्न स्कूल नंदगंज ने प्रथम, विकास यादव सन फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल नंदगंज, आदित्य कुमार यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल तथा आयुष गुप्ता उमाशंकर पब्लिक स्कूल हैसी पारा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंश यादव उमाशंकर पब्लिक स्कूल मोहम्मद अलसफी खान शाह फैज पब्लिक स्कूल तथा प्रशांत यादव डिवाइन पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। आयुष कुमार सिंह तथा शिवम सेंट जॉन्स स्कूल, दिव्यांशी यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल, अमन यादव चंदनी पब्लिक स्कूल, अभिनव कुमार मिश्रा एमजीआरपी पब्लिक स्कूल, रमन कुमार संत कबीर पब्लिक स्कूल, साक्षी मार्टर मेमोरियल स्कूल, फरहान खान ज़ाकिर हुसैन मेमोरियल माइनारिटी स्कूल, आशीष कुशवाहा राम प्रसाद कुशवाहा मेमोरियल स्कूल, सनाया सिंह केजीएन पब्लिक स्कूल, आदित्य राज चौधरी एस एस पालिक स्कूल नेवादा, शिवा यादव दी प्रेसिडियम इंटरनेशनल स्कूल, वीर प्रताप सिंह एडुरेन ग्लोबल स्कूल, अंश राजभर आर एस एकेडमी, रितेश पाल बुद्धा हॉस्टल, अनामिका यादव लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कालेज, शाम्भवी मिश्रा स्कॉलर्स एकेडमी, प्राची गुप्ता सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, खुशी सनराइज पब्लिक स्कूल, हिना कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर, ओंकार यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, फ़लक नाज मदरसा बुखारिया, आलिया खातून सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, उस्मान अंसारी आइडियल पब्लिक स्कूल। अनुराग कुमार नोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अक्ष मलिक रिवरडेल ग्लोबल स्कूल, अंशिका सिंह नेशनल कॉन्वेंट स्कूल दिलदारनगर, अनाया एस एन के कॉन्वेंट स्कूल, अली ए के इंटरनेशनल स्कूल, तृप्ति पांडेय सूरज इंटरनेशनल स्कूल, उत्कर्ष यादव उमाशंकर पब्लिक स्कूल, सिद्रा जमशेद सार्क पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। ज्येष्ठ वर्ग में शालिनी प्रजापति एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर तथा अनुराग यादव ओम साईं पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम, स्नेहा यादव मार्टिन्स चिल्ड्रेन स्कूल भांवरकोल, संस्कार सिंह एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, अदिति कुमारी उमाशंकर पब्लिक स्कूल द्वितीय, मिसबाहुद्दीन सिद्दीक़ी सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, मो समीर सार्क पब्लिक स्कूल, राज पांडेय एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, तेजश्वी यादव सेंट जॉन्स स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे जबकि सलोनी यादव सनफ्लावर कान्वेंट स्कूल, सूफिया रेनबो मॉडर्न स्कूल, आँचल प्रजापति तथा अनुष्का प्रजापति लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, अमित राजभर तथा आदित्य राजभर ओम साईं पब्लिक स्कूल, अर्पित गुप्ता सूरज इंटरनेशनल स्कूल, अनाया सिंह एडुरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, नोमान सिद्धकी चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर, अंजलि कुमारी राहुल संस्कृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अर्जुन विश्वकर्मा आर एस एकेडमी, जहीर अंसारी एस एस पब्लिक स्कूल, अभिषेक कुमार कुशवाहा तथा सृष्टि यादव मार्टर मेमोरियल स्कूल, सात्विक सिंह आर पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आदित्य कुशवाहा बुद्धा हॉस्टल, आध्या संत कबीर पब्लिक स्कूल, अपूर्वा सिंह एमजीआरपी पब्लिक स्कूल, आयुष शर्मा एस एस पब्लिक स्कूल, प्रियांशु कुशवाहा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में गरिमा यादव लुडर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज प्रथम, अंकित कुशवाहा टॉप कोचिंग क्लासेज तथा रुबीना कुमारी कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलदारनगर संयुक्त रूप से द्वितीय, अभिषेक कुशवाहा टॉप कोचिंग क्लासेज, आलिया खातून एस एम नेशनल इंटर कालेज संयुक्त रूप से तृतीय जबकि दिव्यांशी कौस्तूभ तथा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, आराध्या तिवारी सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, आशीष यादव सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, यूसुफ अहमद सनराइज चिल्ड्रेन एकेडमी, श्रेया विश्वकर्मा रेनबो मॉडर्न स्कूल, अनिरुद्ध प्रताप सिंह एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर, सानिया खातून तथा आँचल कुमारी मौर्या कुश स्मारक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सनाया खानम तथा रोशन खान एस एम नेशनल इंटर कॉलेज, अंजली राजभर उमाशंकर पब्लिक स्कूल का चयन सांत्वना पुरस्कारों के लिए किया गया। इस अवसर पर क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्य देव दूबे, अजय यादव, पवन पाण्डेय, संजय यादव, भूपेन्द्र त्रिपाठी, नौशाद अहमद, आदि उपस्थित रहे।
………………
नर्सिंग कॉलेज में सम्पन्न हुआ लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण
गाजीपुर। सादात क्षेत्र के बाबा गजाधर दास नर्सिंग कॉलेज, आतमपुर छपरा में लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सिंग की प्रशिक्षु छात्राओं ने मानव सेवा, करुणा, निष्ठा और नैतिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की शपथ ली।
यह समारोह प्रशिक्षु विद्यार्थियों के जीवन में सेवा भाव, अनुशासन और जिम्मेदारी से भरे एक उज्ज्वल भविष्य के आरंभ का प्रतीक रहा। फ्लोरेंस नाइटिंगेल से प्रेरित होकर छात्राओं ने करुणा और समर्पण के साथ नर्सिंग के नेक पेशे को अपनाने तथा मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया। यह आयोजन छात्राओं के लिए नर्सिंग के क्षेत्र में औपचारिक प्रवेश का प्रतीक बना, जो उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा पेशेवर बनने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के आरंभ में संस्था के संस्थापक स्व. जूठन सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रशेखर केजी ने प्रशिक्षु छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जो सीधे इंसानियत की सेवा से जुड़ा है। उन्होंने छात्राओं को सफलता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कॉलेज के निदेशक डॉ. पीयूष यादव ने नर्सिंग प्रोफेशन को एक नोबल प्रोफेशन बताते हुए कहा कि इसमें सेवा के साथ-साथ दुआओं की भी कमाई होती है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा में नर्सों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर विवेक यादव, प्रधान लिपिक मन्नू सिंह यादव, डॉ. सौरभ भारद्वाज, राजकुमारी मौर्या, पूजा यादव, शबनम यादव, पूजा शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षु छात्राएं मौजूद रहीं।
Views: 19









