आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के विद्यालय प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग उ.प्र. लखनऊ द्वारा संचालित जम प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय पूर्ववती नाम (राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय) चकेरी उपरवार सैदपुरी जनपद गाजीपुर में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा 6,7,8 एवं 9 कक्षावार, वर्गवार रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से तथा कक्षा-11 (विज्ञान एवं कला वर्ग) में हाईस्कूल के मेरिट के आधार पर प्रवेश हेतु शासनादेश के आदेशानुसार प्रवेश लिया लिया जायेगा।
आवेदन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावको की आय 46080 रुपए शहरी क्षेत्र के अभिभावकों की आय 56460 रुपए वार्षिक से ज्यादा नहीं होनी पाहिए। प्रवेश के आनलाईन आवेदन एटीएसडाटयूपीएसडीसीडाट जीओवीडाट इन पर किया जायेगा। प्रवेश हेतु समय सारिणी निर्धारित की गयी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि, दिनांक 20 फरवरी, 2026, परीक्षणोपरांत पत्र आवेदकों को सूची प्रकाशन की तिथि दिनांक 25 फरवरी, 2026, प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि दिनांक 15 मार्च, 2026, सफल छात्रो की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की तिथि 23 मार्च, 2026 है। प्रवेश हेतु इच्छुक छात्राए अभिवावक एवं संरक्षक निर्धारित आवेदन की तिथि से सम्बन्धित विद्यालय एवं कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजीपुर से निर्धारित तिथि एवं समय तक किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
Views: 47








