किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के दो आरोपी गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। नोनहरा थाना पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के नोनहरा पारा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। 


     उल्लेखनीय है कि गत दो नवम्बर को  अभियुक्तों द्वारा वादी व वादी के भाई की नाबालिग पुत्रियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर पाक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस आरोपियों की खोज में लगी हुई थी। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्र मय हमराह  द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा से सम्बंधित अभियुक्त  तुषार कुशवाहा पुत्र रामसुख कुशवाहा व नितीश सिंह उर्फ प्रेम सिंह उर्फ मोगली पुत्र कृष्णा सिंह उर्फ नागा सिंह निवासीगण ग्राम बौरी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुरको हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 36


Leave a Reply