स्वर्ण पदक हासिल कर विश्व पटल पर बढ़ाया देश का मान

अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक चैम्पियन प्रिया बिंद ने की मुख्यमंत्री योगी से भेंट 


गाजीपुर। यूरोप में 05 दिसंबर 2025 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रिया बिंद ने विश्व स्तर पर देश व प्रदेश का मान बढ़ाया है। विश्व स्तर पर कीर्तिमान स्थापित कर लौटी प्रिया बिंद ने जिले की निवासी और राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की।

    उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र के बौड़ई गांव की प्रिया बिंद ने अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक  हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रिया बिंद के यूरोप से स्वदेश लौटने पर गाजीपुर की राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने उनके घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रिया की यह सफलता केवल उनके घर परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गौरव का विषय है। प्रिया की उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उस समय प्रिया बिन्द ने डा. संगीता बलवंत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई थी। इस पर  डा. संगीता बलवंत प्रिया बिन्द के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रतियोगिता अब सिर्फ शौक नहीं रह गए हैं, बल्कि यह जीवन को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण में मदद करने के महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। मुख्यमंत्री  ने रोबोटिक चैंपियनशिप की उसकी जीत की उपलब्धि को सुनकर उनकी सफलता पर उसे शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रिया बिन्द को आत्मनिर्भरता व सफलता का मंत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त किया।

Views: 33

Advertisements

Leave a Reply