वांछित अभियुक्तों के निवास पर मुनादी कर कोर्ट नोटिस चस्पा
गाजीपुर । बहरियाबाद पुलिस ने, न्यायालय के आदेश पर, दो वांछित अभियुक्तों के खिलाफ जारी उद्घोषणा पत्र को उनके निवास पर चस्पा कर मुनादी की कार्रवाई पूरी की।
बताया गया कि थानाध्यक्ष बहरियाबाद बृजेश कुमार और उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव मय टीम द्वारा यह प्रक्रिया पूरी की गयी। जिला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा पत्र को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों राकेश यादव पुत्र स्व. शंकर यादव और आकाश यादव पुत्र स्व. अमरनाथ यादव के निवास ग्राम तियरा मठिया, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ में नियमानुसार चस्पा कर मुनादी भी कराई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि वांछित अभियुक्तगण निर्धारित समय पर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो न्यायालय के आदेशानुसार उनके विरुद्ध 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
Views: 23








