पंचांग व राशिफल – 15 दिसम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 15 दिसम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     पौष 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                     एकादशी 

नक्षत्र                       चित्रा 

वार                         सोमवार 

योग                         शोभना 

सूर्योदय                   06:33

सूर्यास्त                    17:07

चन्द्रमा                      तुला 

राहुकाल                08:26 – 09:43

अभिजीत मुहूर्त        11:55 – 12:36

आज का राशिफल    ……………रा

मेष 

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। उदासी और नकारात्मक विचारों से बचना ठीक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

वृष

आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।  स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

मिथुन

आज का दिन व्यस्त रहेगा। पुरानी समस्याओं के समाप्त होने से मुक्ति मिलेगी। धैर्य के साथ कार्य क्षेत्र में मेहनत करें लाभ अवश्य प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

कर्क 

आज का दिन शुभ रहेगा। अच्छी सूचना मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नए कार्यों की शुरुआत सफल रहेगी। परिवार से भेंट  का अवसर मिलेगा। न्यायायिक मामलों से दूर रहें। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार में खुशी और शांति का माहौल रहेगा। 

सिंह

आज का दिन अच्छा रहेगा। अनावश्यक बातों व विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में आपके विचार महत्वपूर्ण साबित होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। पारिवारिक संबंधों में धैर्य रखें।  गलतफहमियां दूर करें। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें।

कन्या 

आज किसी बड़ी जिम्मेदारी के मिलने का योग है। उसे अच्छी तरह से फोन करेंगे। निजी संबंधों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा। लेन-देन को लेकर थोड़ा सतर्क रहें, अचानक खर्च हो सकता है।  काम के दबाव से तनाव रहेगा।  सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

तुला 

आज रुके काम में तेजी आयेगी और वे पूरे होंगे। कार्य में नई दिशा या नया अवसर मिल सकता है। स्वयं को मानसिक रूप से शांत रखें। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। निवेश में सावधानी रखें।

 वृश्चिक

आज  दिन अच्छा रहेगा । नए काम के प्रति सोच बनेगी। नया ऑफर मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक स्थिति सुधर रहेगी सहयोगियों की मदद से अवरोधित कार्य पूरा होगा। संबंधों का बिखराव न होने दें।

धनु 

आज मन में प्रसन्नता रहेगी। परिवार का भरपूर सहयोग मिलने से दायित्व पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र में किया गया परिश्रम लाभकारी रहेगा। नयी जिम्मेदारी मिलने से प्रसन्नता होगी। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार बनेगा।

मकर 

आज भावनाएं प्रबल रहेंगी। भावनाओं को नियंत्रित करने के लिए स्वयं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में मेहनत का परिणाम मिलेगा। आपकी कार्य क्षमता की प्रसंशा होगी। परिवार में स्थिरता होगी।  आर्थिक स्थिति व स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन सहयोगी और लाभकारी सिद्ध होगा। जीवन में सकारात्मक सोच बनाने से सम्बन्धों में मजबूती रहेगी। अब पारिवारिक जीवन मधुर होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना निवेश लाभदाई रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन 

आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक संबंधों को समझदारी और प्यार से निभाएं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। 

Views: 156

Advertisements

Leave a Reply