वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। स्वाट टीम गाजीपुर एवं थाना करण्डा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा करण्डा थाना पर पंजीकृत अभियोग के वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया।


       अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एक दिसम्बर 2025 को  थाना करण्डा प्रभारी दौरान ए गश्त मय चौकी प्रभारी खिजिरपुर के साथ ग्राम मैनपुर के पास मौजूद थे। तभी एसओजी प्रभारी द्वारा प्रभारी निरीक्षक करण्ड़ा को जरिए दूरभाष बताया गया की एक अभियुक्त मैनपुर ताल के रास्ते मैनपुर की तरफ बढ़ रहा है, उसकी मैनपुर की तरफ से घेराबंदी की जाए। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक करण्ड़ा मय हमराही फोर्स द्वारा मैनपुर से मैनपुर ताल वाले रास्ते पर आगे बढ़ने पर ताल बांध के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। दूसरी दिशा से एसओजी प्रभारी तथा चौकी प्रभारी बड़सरा मय हमराह द्वारा घेराबंदी की गई। दोनों तरफ से अपने को घिरा देख संदिग्ध व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस दल पर फायर किया गया‌। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिससे अभियुक्त कै बाएं पैर में गोली लगी। घायलावस्था में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश कुमार गुप्ता पुत्र छिपकल्लू उर्फ सुनील गुप्ता निवासी ब्रह्मणपुरा थाना करंडा जनपद गाजीपुर का निवासी रहा। उस पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज था और वह वांछित था। उसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करण्डा भेजा गया । पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी । मुठभेड़ व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में  स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा मय टीम व प्रभारी निरीक्षक राजनरायन मय टीम शामिल रहे।

Views: 47

Advertisements

Leave a Reply