ससमारोह मना एनसीसी दिवस
गाजीपुर। एनसीसी का 78वां एनसीसी दिवस रविवार को राष्ट्र प्रेम और गर्व की भावना के साथ सम्पन्न हुआ।
सादात क्षेत्र के बापू इंटर कालेज, समता पीजी कालेज और श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए समता कालेज के प्रबंधक सभाजीत यादव ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन के रूप में एनसीसी अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा का स्तंभ है। एनसीसी का लक्ष्य युवाओं में चारित्रिक उत्थान, सौहार्द, धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्र सेवा व राष्ट्र हित के प्रति समर्पण है, ताकि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकें। बापू इंटर कालेज के प्रबंधक सुशील सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण ही नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है। यह युवाओं में एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है।
इस अवसर पर बापू इंटर कालेज के 105, श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज के 105 और समता पीजी कालेज के एक प्लाटून में शामिल 55 कैडेटों ने मार्च पास्ट किया। साथ ही समीप स्थित मंदिर और कालेज परिसर में साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान समता कालेज के एन.ओ. कैप्टन डॉ. अशोक कुमार कुशवाहा, एसएमएसयू इंटर कॉलेज के कैप्टन सर्वेश यादव, बापू इंटर कालेज के लेफ्टिनेंट शुभम सिंह के साथ ही सार्जेंट जाह्नवी तिवारी, एसयूओ अमन यादव के साथ ही तीनों कालेजों के समस्त कैडेट्स मौजूद रहे।
Views: 122







