पुस्तक विमोचन एवं शब्दाजलि का आयोजन 14 नवम्बर को 

गाज़ीपुर। डॉ शिवमूर्ति सिंह की स्मृतियों को संजोने के उद्देश्य से उनकी प्रथम पुण्यतिथि 14 नवंबर को माध्यम नाट्य संस्थान के तत्वाधान में


उनकी पुस्तक” रंगधार्मिता के प्रतिमान :शिवमूर्ति सिंह “पुस्तक का लोकार्पण एवं शब्दाजलि समारोह का आयोजन किया गया है।

     संस्थान के संस्थापक की स्मृति में यह कार्यक्रम नगर के कान्हा हवेली में पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  पीजी कॉलेज भुडकुडा के पूर्व प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह, मुख्य अतिथि  हिंदुस्तानी अकादमी प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष प्रो. उदय प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डी सी एस के पी जी  कॉलेज मऊ के प्राचार्य प्रो सर्वेश पाण्डेय, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय वाराणसी के निदेशक प्रवीन कुमार गुंजन एवं  सारस्वत वक्ता वाराणसी के वरिष्ठ रंगकर्मी गौतम चटर्जी होंगे। उक्त सूचना डॉ शिवमूर्ति सिंह के पुत्र कमलेश सिंह लाला ने देते हुए सम्मानित साहित्यकारों से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Views: 28

Advertisements

Leave a Reply