पंचांग व राशिफल – 05 नवम्बर 2025

पंचांग व राशिफल – 05 नवम्बर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     कार्तिक 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                      पूर्णिमा 

नक्षत्र                      अश्विनी 

वार                        बुधवार 

योग                        सिद्धि 

सूर्योदय                   06:06

सूर्यास्त                   17:12

चन्द्रमा                    मीन

राहुकाल                12:01 – 13:22

अभिजीत मुहूर्त        *****************

जानिए आज का राशिफल  …………

मेष  

आज अपनों का साथ मिलने से कार्य सिद्ध होगा। व्यर्थ की भाग दौड़ से बचें। अध्ययन से ज्ञान में वृद्घि होगी। प्रियजनों के आने से प्रसन्नता होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

वृष 

आज कोई भी कार्य सोच समझ कर करें। खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोरहोगी। किसी वाद विवाद में पढ़ने से बचना हितकर रहेगा। काम का बोझ बनेगा काम को फोन करने में स्वयं के द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायक होंगे।

मिथुन 

 आज परिश्रम का लाभ मिलेगा। प्रयास सार्थक होंगे‌। बेकार के झमेले से बचना हितकर रहेगा। आर्थिक लेनदेन में सावधानी आवश्यक है। कर्म के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कर्क  

आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभदायक यात्रा के योग हैं। परिचितों का सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों का सम्मान करें।

सिंह 

आज कार्य में प्रगति होगी। नई जिम्मेदारियां मिलने से प्रगति की मार्ग बनेंगे। यात्रा लाभदायक होगी। अपने परिश्रम और व्यवहार से दूसरों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। अपने लक्ष्य के प्रति सतर्क रहें।

कन्या 

आज मन में अकेलेपन का भाव रहेगा पुराने संकट एक बार फिर सामने आएंगे। अभिष्ट कार्य सिद्घ होंगे। अपनो के लिए धन उपलब्ध कराने में चंचल होंगे। कुसंगत से बचें वरिष्टों वरिष्टों की राय का पालन करें। मनमानेपन से हानि संभव है।

तुला 

परिश्रम की अधिकता से मन मस्तिष्क शिथिल रहेंगे। पुराने कार्यों से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। गलती से सीख लेकर कार्यों पर विशेष ध्यान दें। आस्तीन के सांपों से सतर्क रहें। धर्म कर्म में आस्था रहेगी।

वृश्चिक 

आज कर्म के अनुरूप फल प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उदासीनता से बचें। समाज में पूछ परख बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

धनु 

आज घर के साथ अपने कामों को संपन्न करें। मन में आलस्य व उदासी का भाव रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी और जीवन साथी की भावनाओं को सम्बल दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर 

आज दृढ निश्चय से काम करें भरपूर लाभ मिलेगा। अपनों से सहयोग मिलेगा।। धोखेबाजी से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। वार्तालाप में मधुरता बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

कुम्भ 

शारीरिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और नई ऊर्जा का संचार रहेगा। संतोष से सफलता मिलेगी। साहित्यिक क्षेत्र में उदासीनता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रह सकता है। शुभ कार्यों का लाभदायक फल मिलेंगे ।

मीन 

लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें। कार्य अनुरूप सफलता मिलेगी। वरिष्ठ जनों के विचार व सहयोग लाभदायक होंगे। पुराने मित्रों के मिलन से प्रसन्नता होगी। पारिवारिक सद्भाव बना रहेगा। लाभ मिलेगा।

Views: 141

Advertisements

Leave a Reply