पंचांग व राशिफल – 28 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 28 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी/सप्तमी
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
वार मंगलवार
योग सुकर्मा
सूर्योदय 06:01
सूर्यास्त 17:17
चन्द्रमा धनु
राहुकाल 14:47 – 16:09
अभिजीत मुहूर्त 11:39 – 12:23
जानिए आज का राशिफल …………
मेष
आर्थिक स्थितियों में सुधार के साथ अचानक लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुके धन की वापसी के अलावा पारिवारिक सौहार्द कायम रहेगा। वाणी पर नियंत्रण और विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है।
वृष
आज एक तरफ धन लाभ के साथ पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी नहीं कुछ चिंताएं चित्त को परेशान कर सकती हैं। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी। आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन
आज का समय उत्तम है। लंबे समय से रुक कामों में तेजी आएगी। कार्य क्षेत्र में प्रभाव में वृद्धि होने से वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। धन कमाने के अवसर मिलेंगे। परिवार में मनमुटाव और स्वास्थ्य में गिरावट से तनाव रहेगा।
कर्क
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा होगा। कुछ मामलों को लेकर जहां जोश और उत्साह रहेगा, वहीं कुछ मामले चिंताएं बढ़ा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी उलझनें पैदा करने में सफल रहेंगे। आर्थिक योजनाएं लाभकारी होंगी। गलती से नुकसान होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी।
सिंह
आई के स्रोत बढ़ाने से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दूसरों को सलाह देने से बचें। अच्छी खबर मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। अनावश्यक किसी दूसरे के मामलों में पड़ने से बचना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं।
कन्या
आज समय अच्छा बीतेगा। औ पुराने अधूरे कार्य पूरे होंगे। घर में सुख- समृद्धि रहेगी। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अपनी विनम्र वाणी और मधुर व्यवहार से मान सम्मान प्राप्त करेंगे। नए संपर्क और नयी पहचान का दायर बढ़ेगा। जीवन साथी को उपहार देने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
तुला
आज कार्य की सफलता है सार्थक प्रयास जरूरी है। श्रम से सफलता मिलेगी। पुराने विवाद और मतभेद को दूर करने के लिए आज का समय उत्तम है। अपने क्रोध पर काबू आवश्यक है अन्यथा नुकसान हो सकता है। सतर्कता बनाए रखें और धोखे से सावधान रहें।
वृश्चिक
आज साहस और पराक्रम में वृद्धि का योग है। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छा योजना लाभदायक होगी। धन प्राप्ति के अवसर हाथ आयेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। दिन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक यात्रा हो सकती है।
धनु
आज का दिन मिश्रित फलदाई रहेगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ करना होगा। आज पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। जमीनी सौदे से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मेहमानों कसे परिवार में खुशी रहेगी।
मकर
आज का दिन शुभ और लाभकारी यहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आज रोजगार अच्छा रहेगा, आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। परिवार में सुख-शांति और सद्भाव रहेगा। धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
कुंभ
आज दिन अनुकूल रहेगा। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अचानक रुका धन मिलने से आय और व्यय का संतुलन बनाकर चलें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मीन
आज का दिन मिलाजुला फलकारी होगा। आज वाद-विवाद से बचें अन्यथा बेवजह कहासुनी हो सकती है। आर्थिक मामलें में सतर्कता आवश्यक है। कोई अधूरा काम पूरा होने से खुशी मिल सकती है। मौज-मस्ती के लिए सैर सपाटे में समय व्यतीत कर सकते हैं।आज शाम आप कहीं अच्छी जगह जा सकते हैं।
Views: 158








