पंचांग व राशिफल – 19 अक्टूबर 2025

पंचांग व राशिफल – 19 अक्टूबर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                    कार्तिक 

पक्ष                     कृष्ण पक्ष

तिथि                   त्रयोदशी /चतुर्दशी 

नक्षत्र                     उत्तर फाल्गुनी 

वार                       रविवार   

योग                        इन्द्र 

सूर्योदय                   05:56

सूर्यास्त                   17:25

चन्द्रमा                    कन्या 

राहुकाल                16:16 – 17:40

अभिजीत मुहूर्त         11:39 – 12:25

 आज का राशिफल  

 मेष 

आज आपकी ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा मिलेगी। किसी अवरोधित काम के पूरा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बना रहेगा, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें।

वृष

आज के दिन उधर चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता के साथ  खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। धैर्य और समझदारी से स्थिति पर नियंत्रण रखना चाहिए।

मिथुन 

आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। लोगों से भेंट मुलाकात का लाभ मिलेगा। नये संबंध स्थापित होंगे। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।  वाहन चालन में सावधानी बरतें। 

कर्क 

अपनी भावनाओं को स्वयं पर हावी न होने दें, बल्कि उन्हें संतुलित रखना हितकारी होगा। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है। पारिवारिक विवाद का समाधान आपसी सहमति से करना सुखद रहेगा।

सिंह 

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपके मार्गदर्शन में संचालित कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक विकास की योजना में वरिष्ठ लोगों की राय से लाभ होगा।  पारिवारिक  जीवन और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या 

अपनी सोच को सकारात्मक दिशा में लगाने से लाभ मिलेगा । समय अनुकूल रहेगा और इसका लाभ लेने में सक्षम रहेंगे। लोग आपकी कार्यक्षमता से प्रभावित रहेंगे। परियानों के साथ मिल बैठकर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें इसे पारिवारिक जीवन सफल रहेगा।

तुला 

आज समय और कार्य के बीच सामन्जस्य बनाये रखें। मां को शांत रखकर, सोच विचार के बाद ही कोई निर्णय करें इससे कार्य की प्रगति में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिलेंगी, वार्तालाप से हल सम्भव है। पुराने मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक 

आज का दिन सामान्यरहेगा। सोच समझ कर बनाई गई योजना का निर्णय लाभकारी रहेगा। नवीन योजना का विचार आपके लिए लाभदायक हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को सम्बल दें, संबंधों में मजबूती आयेगी। व्यय वृद्धि पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। 

 धनु 

आज अपने दिन का आरम्भ आशावादी दृष्टिकोण के साथ करें। यात्रा या प्रशिक्षण से कार्य में प्रगति होगी। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय अनुकूल है। आध्यात्मिक सुझाव से परिवार में धार्मिक आयोजन की रुपरेखा का निर्धारण ् हो सकता है।

मकर 

आज पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का समय है। परिश्रम और अनुशासन का फल मिल सकता है। कार्य के प्रति समर्पण से लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक निर्णय लेना हितकर रहेगा। पड़ सकता है। रिश्तों में संवाद बनाए रखे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

कुंभ 

आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। आपके उत्तम विचारों और कल्पनाओं को नया आकार मिलेगा। अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में ईमानदारी और स्पष्टता से सामाजिक लाभ मिलेगा।

मीन 

आज का दिन मिला-जुला फलकारी रहेगा। आज भावनात्मक रूप से परिवार और वरिष्ठ लोगों के प्रति जागरूक रहें। सहयोग की भावना जागृत होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज धन निवेश से बचना चाहिए। पुराने लोगों से सहयोग मिल सकता है। 

Views: 135

Advertisements

Leave a Reply