जिले में दौड़ी पुलिस तबादला एक्सप्रेस
गाजीपुर। जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान डा. ईरज राजा ने ने ग्यारह पुलिस उपनिरीक्षकों के साथ ही साथ कुल 71 पुलिसकर्मियों को उनके तैनाती स्थल से स्थानांतरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है।
स्थानांतरण के क्रम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय का प्रभारी चौकी हंसराजपुर थाना शादियाबाद को किया गया स्थानान्तरण निरस्त करते हुए प्रभारी चौकी बड़सरा, थाना करण्डा, उपनिरीक्षक आनन्द गुप्ता का प्रभारी चौकी हंसराजपुर थाना शादियाबाद से पुलिस लाइन को किया गया स्थानान्तरण निरस्त करने हेतु यथावत् चौकी प्रभारी हंसराजपुर थाना शादियाबाद, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार को थाना करीमुद्दीनपुर से प्रभारी चौकी शहनिन्दा, थाना मुहम्मदाबाद, उपनिरीक्षक जितेन्द्र नारायण यादव को पुलिस लाइन से थाना जमानियां, उपनिरीक्षक सूर्यकान्त यादव को पुलिस लाइन से थाना सुहवल, उपनिरीक्षक अखिलेश यादव को पुलिस लाइन से थाना करण्डा, उपनिरीक्षक कमलेश गुप्ता को पुलिस लाइन से थाना करीमुद्दीनपुर,उपनिरीक्षक जुल्फिकार अली को पुलिस लाइन से थाना मरदह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार को पुलिस लाइन से थाना शादियाबाद, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना शादियाबाद तथा उपनिरीक्षक दीपक कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना भुड़कुड़ा के पद पर तैनात किया गया है।
इसी प्रकार मुख्य आरक्षीगणक्ष चन्द्रजीत पासी,मनोज कुमार यादव, भीमसेन सिंह तथा आरक्षीगण राघवेन्द्र मिश्र, राजेश कुमार, ज्ञानेन्द्र सिंह, शुभम कुमार और महिला आरक्षी अराधना देवी व दीपा सिंह को पुलिस लाइन से थाना करण्डा भेजा गया है। वहीं मुख्य आरक्षी रमादत्त द्विवेदी व सुशील यादव तथा आरक्षी महेन्द्र कुमार, मनोज गुप्ता, मनीष कुमार को पुलिस लाइन से थाना जंगीपुर एवं महिला आरक्षी आकांक्षा को थाना नन्दगंज से थाना जंगीपुर के लिए भेजा गया है। महिला आरक्षी निवेदिता यादव को पुलिस लाइन से थाना नन्दगंज, मुख्य आरक्षीगण देवेन्द्र प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, रावेन्द्र प्रताप व मनोज कुमार भारती और आरक्षीगण आरक्षी आलोक कुमार कन्नौजिया व इम्तियाज अली को पुलिस लाइन से थाना दुल्लहपुर, मुख्य आरक्षीगण राजीव कुमार, महेन्द्र कुमार और आरक्षी सद्दाम हुसैन, श्रीराम पाण्डेय व अश्वनी कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना शादियाबाद, मुख्य आरक्षी मोहसिन कमाल अंसारी को पुलिस लाइन से थाना शादियाबाद, मुख्य आरक्षीगण सुरेश प्रताप सिंह, सुरेश कुमार, राम सिंह, राम नरेश व मलिक मुराद अहमद और आरक्षी प्रमोद कुमार को पुलिस लाइन से थाना कासिमाबाद, मुख्य आरक्षीगण सुरेश कुमार तिवारी, मो० आलमगीर, रामबाबू, जटाशंकर व रोशन राव तथा आरक्षी प्रभुनन्दन पासवान को पुलिस लाइन से थाना नोनहरा, मुख्य आरक्षी महेश कुमार व अजय कुमार, आरक्षीगण रोहित कुमार सिंह, विजय सिंह, दिनेश कुमार व मनोज दूबे को पुलिस लाइन से थाना मुहम्मदाबाद, मुख्य आरक्षीगण कृष्ण कुमार, अविनाश व मोहन लाल एवं आरक्षी विपिन कुमार शिव गोविन्द व सोनू सरोज को पुलिस लाइन से थाना करीमुद्दीनपुर, मुख्य आरक्षी दिलीप भगत और आरक्षी चन्द्रदेव सिंह गौड़ व रोहित कुमार को पुलिस लाइन से थाना सैदपुर, मुख्य आरक्षी धीरज कुमार मिश्र व गौरव कुमार को पुलिस लाइन से थाना दिलदार नगर, आरक्षी अंजनी कुमार द्विवेदी को पुलिस लाइन से अभियोजन कार्यालय, आरक्षी श्रवण कुमार को थाना रेवतीपुर से पैरोकार थाना सादात और आरक्षी कृष्णा कन्नौजिया को थाना कासिमाबाद से थाना बहरियाबाद हेतु स्थानांतरित किया गया है।
(नोट – अन्तिम रुप से विभागीय सूची देखें।)
Views: 155









