पंचांग व राशिफल – 18 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 18 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी / त्रयोदशी
नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी
वार शनिवार
योग ब्रह्म
सूर्योदय 05:55
सूर्यास्त 17:25
चन्द्रमा सिंह
राहुकाल 09:15 – 10:40
अभिजीत मुहूर्त 11:43 – 12:28
आज का राशिफल
मेष
आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। अवरोधित धन प्राप्ति आसानी से होगी। धन निवेश से लाभ की स्थिति बनेगी। इस समय परिवार के साथ समय व्यतीत करें, इससे आपसी सामंजस्य स्थापित होगा।
वृषभ
आज का दिन मिला जुला फलकारी रहेगा। सोच समझकर कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। परिश्रम का फल प्राप्त होगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार की उलझनों का निराकरण आवश्यक है।
मिथुन
आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और सतर्कता के साथ सोच को गति प्रदान करें। लाभ के योग बनते रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। वाहन संचालित करने में सावधानी बरतें। धार्मिक आस्था बनी रहेगी।
कर्क
आज का दिन सामान्य फलकारक है। पारिवारिक सम्बन्धों में उतार चढाव रहने से मन में दुविधा बनी रहेगी। अनावश्यक क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सिंह
जीवन में अच्छे समय का उपयोग सोच-समझकर करें। बेवजह क्रोध और कड़ी भाषा के प्रयोग से बनते काम बिगड़ सकते हैं । अपने परिश्रम से मनचाहा फल प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
कन्या
आज का दिन अनुकूल रहेगा। वाला है। आज आपका रुका धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियां मन को विचलित कर सकती है। समस्या के निराकरण शान्ति से करें।
तुला
आज आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आपका शांत रहना हितकर होगा। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रयास से सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
किसी नये काम को शुरू करने के लिए आज का समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। खरीदारी से लाभ के योग बन सकते हैं। घर परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा।
धनु
आज का दिन उत्तम है। कार्यों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधियों पर अंकुश रखने में सफल रहेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्च बढ़ेंगे।अपने प्रतिस्पर्धियों पर भारी रहेंगे।
मकर
आज का दिन सुखकारी रहने वाला है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना हितकर होगा। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने से परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
कुंभ
आज स्थितियां आपके अनुकूल नहीं रहेंंगी। अनावश्यक समय बर्बाद होगा। मन में तनाव और दुविधा के भाव बनेंगे। सोचे समझे कार्य पूर्ण करने में सफल नहीं होने का मलाल रहेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।
मीन
आज का समय अनुकूल है। आज अवसर का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक संबंधों के प्रति झुकाव रहेगा। शान्त मन से काम करें लाभ मिलेगा।
Views: 145









