आपसी रजामंदी से तीन महिलाएं चलीं पिया के घर
गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए तीन परिवारों की विदाई कराई गई।
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र गाजीपुर में पति-पत्नी के आपसी विवाद से सम्बन्धित कुल तेरह प्रकरण की सुनवाई की गयी। इसमें काफी समय से विवादित चल रहे तीन प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बगैर किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर एक साथ रहने हेतु विदाई करायी गयी। वहीं दो प्रकरण में विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई एवं चार पारिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई। शेष पारिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। इन सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी अभिलाषा, सबिता व सोनाली, आरक्षी शिव शंकर यादव आदि लोग प्रमुख रहे।
Views: 29








