पूर्व पुलिस महानिदेशक ने किया क्रिएटिव फोटोग्राफर फाउंडेशन का उद्घाटन 

लखनऊ/गाज़ीपुर। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  गाज़ीपुर की क्रिएटिव फोटोग्राफर फाउंडेशन (सीपीएफ) की टीम ने पूर्व पुलिस महानिदेशक विजय कुमार के आवास पर संस्था का औपचारिक उद्घाटन कर एक प्रेरणादायक अध्याय जोड़ा।


        यह आयोजन कला, सामाजिक सरोकार और जिम्मेदारी के एक सुंदर समागम का प्रतीक रहा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने संस्था की प्रेरणा और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फोटोग्राफी केवल दृश्य सौंदर्य नहीं, बल्कि समाज के अनदेखे पहलुओं को उजागर करने का सशक्त माध्यम है। संस्था का उद्देश्य युवाओं को मंच देना, सामाजिक मुद्दों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करना और फोटोग्राफी के माध्यम से परिवर्तन की प्रेरणा देना है।

       बताते चलें कि संस्था का लक्ष्य छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, फोटोग्राफी कार्यशालाएं, प्रशिक्षण शिविर और प्रदर्शनियों के माध्यम से सामाजिक विषयों पर जागरूकता फैलाना, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर फोटो अभियानों द्वारा गति प्रदान करना और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करते हुए कला संस्थाओं से सहयोग स्थापित कर संस्था को राष्ट्रीय मंच बनाना है।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी विजय कुमार ने सीपीएफ टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आज की पीढ़ी यदि कला और समाज को जोड़कर कार्य करे तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। ऐसी संस्थाएं युवाओं को दिशा देने का कार्य करती हैं।” उन्होंने टीम के सक्रिय सदस्यों, सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान करने वालों को प्रतीकात्मक सम्मान-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने समापन संदेश में संस्था को निरंतर सहयोग देने की बात कही और भविष्य में सामाजिक विकास हेतु कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

         कार्यक्रम में विश्व बंधु कमांडर, उपेन्द्र यादव, सुनील कुमार गुप्ता, विनोद कुशवाहा  के साथ ही साथ संस्था के सह-संस्थापक, क्षेत्रीय प्रतिनिधि और स्थानीय समाजसेवी मौजूद रहे।

Views: 25

Advertisements

Leave a Reply