पंचांग व राशिफल – 16 अक्टूबर 2025

पंचांग व राशिफल – 16 अक्टूबर 2025


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                    कार्तिक 

पक्ष                     कृष्ण पक्ष

तिथि                     दशमी 

नक्षत्र                     अश्लेषा 

वार                       गुरुवार   

योग                       शुभ 

सूर्योदय                   05:54

सूर्यास्त                   17:29

चन्द्रमा                    कर्क 

राहुकाल                13:32 – 14:58

अभिजीत मुहूर्त         11:43 – 12:29

आज का राशिफल… …………….

मेष 

आज का दिन सामान्य फलकारक  है। अपने लक्ष्य और विरोधियों पर ध्यान देना आवश्यक है। रुके धन की प्राप्ति के योग हैं। भौतिक सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। अनावश्यक दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचें।

वृष

आज का दिन आपके जीवन में बदलाव लायेगा। श्रम का लाभदायक फल मिलने से प्रसन्नता होगी। नये सहयोगियों के संपर्क से कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। विवाद से बचें और परिवार को समय दें।

मिथुन 

आज के दिन आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। व्यय की अधिकता से तनाव रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम की योजना फलीभूत होने की उम्मीद है। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। अपने सामान के साथ सतर्कता आवश्यक है।

कर्क

आज सकारात्मक रुप से आप उर्जावान बनेंगे। न्यायिक मामलों पर ध्यान देना हितकर होगा। पारिवारिक जीवन में विषमताएं रहेंगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और किसी आवश्यक की यात्रा पर जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है।

सिंह 

आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुसमाचार की प्राप्ति से घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

कन्या 

आज का दिन सामान्य फलकारक रहेगा। अपनी नियंत्रित वाणी व अच्छे व्यवहार के चलते स्थिति में सुधार होगा। क्रोध व वाणी पर संयम  रखें। सोच समझ कर निर्णय करने से सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित होगी।

तुला 

आज का समय अनुकूल है। आज अधूरे कार्य को पूरा करने का दिन है। प्रियजन से मुलाकात लाभकारी होगी। सहयोगियों से लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक विवाद को आपसी समझ से दूर करने का प्रयास करें।

वृश्चिक 

आज का दिन मिश्रित फलकारी है। अपने अनुभव से कार्य क्षेत्र में सम्मान प्राप्त करेंगे। परिवार से मिली शुभ सूचना मन को प्रसन्न करेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। खरीददारी की योजना प्रभावी हो सकती है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। लक्ष्य के प्रति मेहनत रंग लाएगी। पुराने निवेश से लाभ के अवसर मिलेंगे। नयी योजनाओं पर कार्य आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के प्रति अपनी। जिम्मेदारियां को पूरे मन से निभाएं

मकर 

आज के दिन आपको सतर्क रहना होगा। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद घर परिवार और अपने लिए समय निकालें। दूसरों की मदद करने में सफल होंगे। किसी के बारे में सोच समझ कर बोलना हितकर रहेगा।

कुंभ  

आज भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति होगी। किसी विशेष व्यक्ति से धन प्राप्ति आसानी से होगी। दूसरों का सहयोग करने से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी बात को सोच समझकर कहें ताकि उसे पर विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो। मनपसंद काम करने का अवसर मिलेगा।

मीन 

आज आप अपने व्यवहार से दूसरों के दिल में जगह बनाने में सफल होंगे। पारिवारिक बाधा दूर होगी और परिवार में सद्भाव रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। कार्य क्षेत्र में नये विचारों का उदय होगा। दिन अच्छा बितेगा।

Views: 145

Advertisements

Leave a Reply