उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को मिला सम्मान 

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं का प्रेरणादायक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति फेज़-5.0 के तहत, विकास भवन, गाज़ीपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा को गति प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


       माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गाज़ीपुर की छात्राओं ने अपने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से जिला अधिकारी गाज़ीपुर, सीडीओ गाज़ीपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी गाज़ीपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर एवं नगर तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर की भूमिकाओं में स्थान दिया गया। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं समाज सेवा से जुड़े संदेशों को जीवंत प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया। 

       इसी क्रम में, जिले के 16 ब्लॉकों एवं नगर क्षेत्र से बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सदर एवं नगर अलोक कुमार तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर  उदय प्रताप राय की मौजूदगी रही। सम्मानित शिक्षिकाओं में श्रीमती सपना राय, श्रीमती रीतु श्रीवास्तव, श्रीमती माया सिंह, श्रीमती मंजू राय, श्रीमती रिंकू सिंह, श्रीमती सुमन यादव, श्रीमती कविता तिवारी, श्रीमती सरोज भारती, श्रीमती प्रियंका आदि शामिल रहीं।

Views: 62

Advertisements

Leave a Reply