दुराचारी पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार
गाज़ीपुर। नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गहमर थाना पुलिस पुलिस ने दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम द्वारा उसका कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक गहमर मय टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गहमर पर पंजीकृत, धारा 64 बीएनएस व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त भदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाला है। इस सूचना पर भदौरा रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्गों पर पुलिस का एम्बुस प्रभारी निरीक्षक द्वारा लगाया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तलाश किया जा रहा था कि मनिया- सेवराई मार्ग पर नहर पुलिया के पास अभियुक्त भदौरा स्टेशन ट्रेन पकड़ने जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम को सामने आता देखकर पुलिया की तरफ से भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त ददन चौधरी पुत्र स्व0 रमाशंकर चौधरी निवासी सायर थाना गहमर जनपद गाजीपुर के पैर में गोली लगी और मौके पर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसे सीएचसी भदौरा गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया । पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। मुठभेड़ /गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय मय टीम थाना गहमर गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 66









