यांत्रिक प्रतिष्ठानों में पूजे गये देवशिल्पी विश्वकर्मा
गाजीपुर। श्रम, शिल्प, सृजन तथा तकनीकी के आदिदेव देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती क्षेत्र में परम्परागत ढंग से ससमारोह मनायी गयी। सभी मशीनरी कल कारखानों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, यांत्रिक प्रतिष्ठानों सहित निजी प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की गयी। सभी संस्थानों में कथा वार्ता के उपरांत विधि विधान से हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। विविध स्थानों पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों की वाहवाही अर्जित की।
Views: 13
Advertisements








